![]() |
Village/Tajpura-Saharanpur |
ताजपुरा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सहारनपुर जिले के मुजफ्फराबाद ब्लॉक में एक गाँव है। यह सहारनपुर मंडल के अंतर्गत आता है। यह जिला मुख्यालय सहारनपुर से उत्तर की ओर 13 किमी दूर स्थित है। मुजफ्फराबाद से 13 किमी. प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 569 कि.मी ताजपुरा पिन कोड 247120 है और डाक प्रधान कार्यालय बबैल बुजुर्ग है।
पानसर (2 किमी), रांडौल (2 किमी), घुन्ना (3 किमी), माला हेडी (3 किमी), रेडी मोहिउद्दीनपुर (3 किमी) ताजपुरा के नजदीकी गांव हैं। ताजपुरा पूर्व की ओर मुजफ्फराबाद ब्लॉक, उत्तर की ओर सदौली कदीम ब्लॉक, दक्षिण की ओर सहारनपुर ब्लॉक, पश्चिम की ओर सरसावां ब्लॉक से घिरा हुआ है।जनगणना 2011 की जानकारी के अनुसार ताजपुरा गाँव का स्थान कोड या गाँव कोड 109128 है। ताजपुरा गाँव भारत के उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले की बेहट तहसील में स्थित है। सहारनपुर और बेहट क्रमशः ताजपुरा गाँव के जिला और उप-जिला मुख्यालय हैं। 2009 के आँकड़ों के अनुसार ताजपुरा गाँव एक ग्राम पंचायत भी है।
गाँव का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 223.98 हेक्टेयर है। ताजपुरा की कुल आबादी 6,011 है, जिसमें पुरुष आबादी 3,300 है जबकि महिला आबादी 2,711 है। ताजपुरा गांव की साक्षरता दर 50.49% है, जिसमें से 60.30% पुरुष और 38.55% महिलाएं साक्षर हैं। ताजपुरा गांव में लगभग 887 घर हैं। सभी प्रमुख आर्थिक गतिविधियों के लिए ताजपुरा गांव का निकटतम शहर सहारनपुर है।
ताजपुरा गाँव के औसतन लोगो के पास 80 से 90 बीघा जमीन खेती करने की है, कुछ परिवारों के पास में 100-200 बीघा से अधिक खेती करने की ज़मीन है। ताजपुरा गाँव का पढ़ा लिखा युवा सहारनपुर शहर के साथ-साथ दिल्ली NCR, बैंगलोर में IT डिपार्टमेंट से लेकर मैनजमेंट डिपार्टमेंट में नौकरियां करते है। ताजपुरा गाँव का कुछ युवा और नोजवान अरब खाड़ी के देशों, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, युके, कनाडा आदि देशो में अन्य-अन्य नौकरियों पर काबिज़ है।
ताजपुरा गाँव की गाड़ा बिरादरी की महान शख्सियत ~
इस गाँव में दीनी और असरी दोनों तरह के तालीम याफ्ता लोग रहते हैं यहाँ के नौ जवानों में दोनों तरह की तालीम का खूब जज़्बा है। यहाँ एक बड़ी शख्सियत रही शेखुल हदीस मौलाना असगर साहब जिन्हों ने यहाँ के जामिया मदरसे में 73 साल तक बुखारी शरीफ़ का दर्स दिया और, 65 साल ताजपुरा की जामा मस्जिद में इमामत की। आप एक रूहानी शख्सियत थी और सुन्नत के बड़े पाबंद थे।
यहीं के मौलाना जर्रार साहब दारुल उलूम देवबंद में अरबी के उस्ताद हैं। यहाँ के लोग पुराने वक़्त से ही काफी पढ़े लिखे हैं। बाबू जमील एडवोकेट और बाबू यूसुफ एडवोकेट पुराने ज़माने के मशहूर वकील रहे हैं। बाबू इसलाम साहब A M U में Head clerk रहे और प्रोफेसर इक़बाल साहब शाह जहाँ पुर में HOD रहे। ज़ाहिद जमील साहब आस्ट्रेलिया में बड़े डॉक्टर हैं। Dr जावेद जमील sb हैदराबाद में हैं एक बड़े writer हैं। माजिद साहब जामिया देहली में और अबुल साहब जो पहले जामिया मे थे अब Gulf में प्रोफेसर हैं।
यहाँ के लड़के माशा अल्लाह देश विदेश में बड़े बड़े ओहदों पर हैं। इसी तरह यहाँ के बच्चे भी देश और विदेशों में तालीम हासिल कर रहे हैं। यहाँ के दो लड़के पायलट हैं और खुर्शीद साहब और तौसीफ साहब बड़े चैनल में हैं। यहाँ पर काफी तादाद में एडवोकेट, मास्टर और इंजीनियर हैं। बहुत से मौलवी, कारी और हाफ़िज़ हैं। यह गाँव Sweet Hub है और यहाँ की बालू शाही दूर दूर तक मशहूर है। यहाँ के मौजूदा प्रधान नोमान अली भी एक Famous वकील हैं।
गाडा बिरादरी के इस वक़्त के सेक्रेटरी अरशद भाई भी इसी गाँव ताजपुरा से हैं। यहाँ के Youth ने हज़रत शेख मौलाना असगर साहब के नाम से एक ट्रस्ट बनाया हुआ है Maulana Asghar Educational and welfare Trust जो गरीब बच्चों की तालीम, गरीब बेटिओं की शादी और बीमार ज़रूरत मंद लोगों की मदद करता है। इसी गाँव में एक बड़े ही समाज सेवी डॉक्टर सादिक हसन बच्चू भी हुए हैं जिन्हों ने 70 साल तक पूरे इलाके की खूब सेवा की। यहाँ के मुख्तार अली एडवोकेट साहब दो बार M L A का election भी लड़े हैं।
==========================================================================
Thanks for visit @www.village-viral.com
=======================================
Comments
Post a Comment